Loading...

रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स ने जोहड़ो-माजरा में रोपे 150 पौधे

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स (डिस्ट्रिक्ट 3080) ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पांवटा साहिब तहसील के जोहड़ो-माजरा में पौधरोपण अभियान चलाकर 150 पौधे लगाए। रेंज ऑफिसर सचिन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित अभियान के दौरान नीम, पीपल, अमरूद, आंवला और अर्जुन के पौधों के साथ दो लाल चंदन तथा दो सफेद चंदन के पौधे भी रोपे गए।

पांवटा साहिब/वीरेंद्र बन्याल

रेंज ऑफिसर सचिन शर्मा ने लगाए गए पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा और निगरानी का आश्वासन दिया। क्लब प्रधान प्रगति सबलोक ने बताया कि रोटरी क्लब इससे पहले मॉडल सेंट्रल जेल नाहन में 50 और आर्मी क्षेत्र में 150 पौधे लगा चुका है। अभियान में रोटरी कम्युनिटी कॉप्स धौलाकुआं और सिरमौर के पदाधिकारियों सहित राजीव बंसल, सुशील अत्तरी, राकेश थापा तथा डॉ. सुरेश कुमार सबलोक मौजूद रहे।

Related Topics: