Loading...

ROUTE DIVERSION / कल्पा में लिटरेचर फेस्टिवल और सीएम दौरे पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 7 Jun 2025 • 1 Min Read

किन्नौर लिटरेचर फेस्टिवल और सीएम दौरे के चलते कल्पा में ट्रैफिक रूट बदले

किन्नौर

7 से 11 जून तक लागू रहेंगी नई व्यवस्था, आपात सेवाओं को छूट

लिटरेचर फेस्टिवल और मुख्यमंत्री दौरे के चलते बदले ट्रैफिक नियम
किन्नौर जिले के कल्पा में 7 से 8 जून को आयोजित होने वाले लिटरेचर फेस्टिवल और 9 से 10 जून को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन के आदेश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 115 और 116 के तहत यह आदेश दिए हैं।

ये रूट रहेंगे प्रभावित

  • जीरो प्वाइंट कल्पा से आइस स्केटिंग रिंक तक केवल एकतरफा ट्रैफिक चलेगा, केवल रेकांगपिओ की ओर से आने वाले वाहन ही इस रास्ते से जा सकेंगे।
  • रोगी से कल्पा गांव लिंक रोड के जरिए आने वाले वाहनों को कल्पा में प्रवेश नहीं मिलेगा, इन्हें चुंगलिंग होते हुए रेकांगपिओ भेजा जाएगा।
  • जीरो प्वाइंट कल्पा से पंचायत भवन कल्पा तक केवल स्थानीय वाहनों को अनुमति दी गई है, टूरिस्ट वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

इन वाहनों को मिलेगी छूट
आपातकालीन सेवाएं, आवश्यक सेवाओं में लगे वाहन, लिटरेचर फेस्टिवल से जुड़े वाहन, एचआरटीसी व अधिकृत निजी बसों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

11 जून तक प्रभावी रहेंगे आदेश
यह ट्रैफिक डायवर्जन 11 जून तक प्रभावी रहेगा। किसी भी उल्लंघन की स्थिति में मोटर वाहन अधिनियम और अन्य कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।