Loading...

न्यायमूर्ति संजय करोल की सेवानिवृत्ति पर शिमला में सुंदरकांड समागम आयोजित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 15 Hours Ago • 1 Min Read

*मुख्य न्यायाधीश संजय करोल की सेवानिवृत्ति पर श्रीराम मंदिर शिमला में सुंदरकांड समागम, सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा (ऊना)के अध्यक्ष प्रवीण शर ने शाल और टोपी पहन कर किया स्वागत *

ऊना/वीरेंद्र बन्याल/हिमाचल नाऊ न्यूज।

भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल की सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्रीराम मंदिर, शिमला में सुंदरकांड समागम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने न्यायमूर्ति संजय करोल के स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय आगामी जीवन की कामना की।

न्यायमूर्ति संजय करोल का सदाशिव मंदिर के प्रति विशेष आस्था एवं श्रद्धा का भाव रहा है। वह सदाशिव मंदिर के अनन्य भक्त माने जाते हैं। इसी भावनात्मक जुड़ाव के चलते सुंदरकांड समागम में सदाशिव ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने भी विशेष रूप से शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान प्रवीण शर्मा ने न्यायमूर्ति संजय करोल को हिमाचली टोपी एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें सदाशिव मंदिर का छायाचित्र भी भेंट किया गया। इस अवसर पर प्रवीण शर्मा ने न्यायमूर्ति करोल के न्यायिक क्षेत्र में योगदान और उनकी सादगी एवं धार्मिक आस्था की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सुंदरकांड समागम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। पूरा वातावरण रामभक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।

Related Topics: