Loading...

सरकार पर सत्ती का जोरदार हमला: सरकार कर्ज लेकर घी पी रही, जनता को नहीं मिला फायदा

PRIYANKA THAKUR • 2 Hours Ago • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

ऊना के विधायक एवं पूर्व हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में सत्ती ने कहा कि मौजूदा सरकार “कर्ज लेकर घी पीने” की नीति पर काम कर रही है और अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज ले चुकी है।

ऊना

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से भी हिमाचल को लगातार हजारों करोड़ रुपये की सहायता मिलती रही है, लेकिन इसके बावजूद आम जनता को कोई ठोस लाभ नहीं मिला। उल्टा, सरकार ने विभिन्न प्रकार के टैक्स लगाकर लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ाया है। सत्ती ने सवाल उठाया कि आखिर इतने बड़े कर्ज और संसाधनों का उपयोग कहां किया गया, यह प्रदेश की जनता को समझ नहीं आ रहा।

विधायक ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के रामपुर स्थित संतोषगढ़ रोड पर पिछले तीन वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़े पुल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसके पुनर्निर्माण के लिए सरकार ने कोई फंड जारी नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्थायी वैली ब्रिज बनाकर लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी गई हैं।सत्ती ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ऊना क्षेत्र में माफिया का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। जिससे अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के करीबी लोगों के होटलों में गोलीबारी और हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं, जबकि सरकार इन मामलों में गंभीर नहीं दिख रही।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले अब अधिकारियों के स्तर से ही उजागर होने लगे हैं और इसकी आंच शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकती है। सत्ती ने मुख्यमंत्री से जवाब मांगते हुए कहा कि जनता को यह बताया जाना चाहिए कि उनके पैसे का उपयोग किस प्रकार किया गया है।