लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Shardiya Navratri 2022: अष्‍टमी पर सुबह से प्रदेश के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

PRIYANKA THAKUR | 3 अक्तूबर 2022 at 11:29 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सप्‍तमी पर शक्तिपीठों में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा

HNN / काँगड़ा

आज अष्टमी पर सुबह से ही हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। आज सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। मां के जयकारों के साथ श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। बताया जाता है कि अष्टमी और नवमी का दिन माता रानी का बड़ा दिन होता है। बता दें कि प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी, बृजेश्वरी धाम और चामुंडा नंदीकेश्वर धाम बिलासपुर स्थित मां नैना देवी और ऊना जिले में स्थित मां चिंतपूर्णी मंदिर में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में तैनात पुलिस जवान भी अलर्ट मोड पर है। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि मंदिर में आने वाले हर श्रद्धालु की गतिविधि पर नजर रखी जा सके। हालांकि अभी तक मंदिरों में शांति का माहौल है। लोग कतारों में खड़े होकर बारी-बारी से माता रानी के दर्शन कर रहे हैं। आज अष्‍टमी पर विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालाजी मंदिर के द्वार दिन-रात श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे।

वही, सातवें नवरात्रि की बात करें तो इन शक्तिपीठों में तकरीबन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी भरी। सातवें नवरात्र पर शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 22,000, बज्रेश्वरी धाम कांगड़ा में 15,000 और चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 10,000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। वहीं, छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में शाम छह बजे तक 23,938 श्रद्धालुओं ने माथा टेका।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]