Loading...

शिलाबाग की घासनी में मिला 60 वर्षीय व्यक्ति का शव

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 3 Hours Ago • 1 Min Read

राजगढ़ उपमंडल के शिलाबाग क्षेत्र में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पहाड़ी से गिरने की आशंका जताई गई है, जबकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

राजगढ़

राजगढ़ उपमंडल के शिलाबाग क्षेत्र में सोमवार को 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी शिलाबाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान भगत राम (60) पुत्र स्वर्गीय दीना नाथ निवासी गांव ननू, डाकघर बलग, तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार भगत राम का शव कुथल गांव स्थित जनोल घासनी में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में संतुलन बिगड़ने से गिरने के कारण उनकी मौत हुई होगी। हालांकि पुलिस ने मौत के वास्तविक कारणों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है।आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।डीएसपी राजगढ़ वी.सी. नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पहाड़ी से गिरने के कारण हुई मौत का प्रतीत होता है। फिर भी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Topics: