Loading...

Election Result/ शिलाई में नए जनप्रतिनिधियों का उदय: 11 पंचायतों में चुनी गई नई नेतृत्व टीम, ग्रामीण विकास की कमान अब नए हाथों में

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 31 May 2026 • 1 Min Read

Election : पंचायती राज चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के परिणामों के बाद विकासखंड शिलाई की 11 ग्राम पंचायतों में नई पंचायत सरकारों का गठन हो गया है। विभिन्न पंचायतों में नए जनप्रतिनिधियों को विकास की जिम्मेदारी सौंपते हुए मतदाताओं ने अपना भरोसा जताया है।

शिलाई

पंचायती राज चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के परिणाम घोषित होने के साथ ही विकासखंड शिलाई की 11 ग्राम पंचायतों में नई पंचायत सरकारों का गठन हो गया है। कई पंचायतों में कांटे के मुकाबले देखने को मिले, जबकि अनेक नए चेहरों को जनता ने विकास की जिम्मेदारी सौंपकर भरोसा जताया है। परिणाम घोषित होते ही पंचायतों में समर्थकों ने जश्न मनाया और विजयी उम्मीदवारों का स्वागत किया।

ग्राम पंचायत रास्त में उमा देवी प्रधान तथा गोविन्द उप प्रधान निर्वाचित हुए। वार्ड सदस्य के रूप में देवलाहा से सत्य देवी, कठोला चाकला से प्रीती कुमारी, रास्त मंजवाड़ी से गुरदेई, खिजवाड़ी रास्त से अनीता, खूबमाड़ खिजवाड़ी से अनीता, वावटा वाड़ी से रीना तथा वाड़ी गवाहा-रोनहाट खनगल से सूरत सिंह विजयी रहे।

ग्राम पंचायत कोटी बौंच से गंगा राम प्रधान और कल्याण सिंह उप प्रधान चुने गए। वार्ड सदस्य पद पर कोटी-1 से बालमा देवी, कोटी-2 से लायक राम, रोनहाट गुमराह खैर से कांता देवी, बौंच-1 से सतीश तथा बौंच-2 से सेवता ने जीत दर्ज की।

ग्राम पंचायत शंखौली में कौशल्या देवी प्रधान और अर्जुन उप प्रधान बने। वार्ड सदस्यों में शंखौली से अर्चना, थुम्बाड़ी से ग्यारू राम, खड़कनहां-1 से प्रभाकर, खड़कनहां-1 से निर्मला तथा खाड़ी से पिंकी विजयी रहीं।

ग्राम पंचायत लोजा मानल में प्रदीप सिंह प्रधान और रामानन्द उप प्रधान निर्वाचित हुए। वार्ड सदस्य के रूप में मानल-1 से नरेंद्र, मानल-2 से यशपाल, देवथल से हिमा देवी, लोजा-1 से रीना देवी तथा लोजा-2 से सीमा देवी चुनी गईं।

ग्राम पंचायत बाली कोटी से कमला देवी प्रधान और बलदेव सिंह उप प्रधान चुने गए। वार्ड सदस्य पद पर बोबरी से अनीता चौहान, नेरा से रेखा, कोटी से गीता देवी, बाली-1 से चमेली, बाली-2 से दीवान सिंह, अरना छोड़ैला से सतपाल, कन्डयाश चाकरी से सुरेश तथा कोटी वार्ड से चमेल सिंह विजयी रहे।

ग्राम पंचायत शिरी क्यारी में सीमा देवी प्रधान और जागर सिंह उप प्रधान बने। वार्ड सदस्यों में गातू शणाईल से सुनीता देवी, भापिल से ओमप्रकाश, क्यारी से चतर सिंह, शिल्ली अढवाला से रीना तथा बाग चबराडा से तारो देवी निर्वाचित हुईं।

ग्राम पंचायत सियासू से तनिषा तोमर प्रधान और सिया राम उप प्रधान चुने गए। वार्ड सदस्य के रूप में सियासू से करिश्मा देवी, शिरोग से सुमित्रा देवी, बडयार से रक्षा देवी तथा मानल से रमेश विजयी रहे।

ग्राम पंचायत मानल में अनीता देवी प्रधान तथा वीरेंद्र सिंह उप प्रधान निर्वाचित हुए। वार्ड सदस्य पद पर बुटियाणा से कबिता देवी, देमाणा से विमला देवी, मानल से मोहन सिंह, जुईनल से अनीता तथा पोंटा से सरिता पत्नी सुरेश कुमार ने जीत दर्ज की।

ग्राम पंचायत अश्याड़ी में जगत राम प्रधान और भरतु सिंह उप प्रधान चुने गए। वार्ड सदस्य के रूप में बसोग चिकाड़ से अंतर सिंह, अश्याड़ी उबेता से रीना देवी, नलेखी सियारी उबेता से गुरदेई, जिन्टवाड़ टिम्बी से कुलदीप सिंह तथा जटाड़ी दुबोड़ से निर्मला देवी विजयी रहीं।

ग्राम पंचायत मल्लाह से बिजमा देवी प्रधान और विशन सिंह उप प्रधान निर्वाचित हुए। वार्ड सदस्यों में चिमू से नरेश कुमार, बड्या से दीपो देवी, मागनल से रेशमी देवी, धनकोली से अनीता, टेक से पूनम, जुगयाड़ी से नारायण सिंह तथा मल्लाह से हीरा सिंह चुने गए।

ग्राम पंचायत बिन्दला दिगवा में इंदिरा देवी प्रधान और रणदीप सिंह उप प्रधान बने। वार्ड सदस्य पद पर दिगवा से ममता देवी, पटना से मनीषा पत्नी कल्याण सिंह, सोनल से कमलेश कुमार, पंजाह से केवल राम तथा बिन्दला से पूजा पत्नी काकू राम विजयी रहीं।

ग्राम पंचायत कोटा पाब से बलदेव सिंह प्रधान और तपेन्द्र सिंह उप प्रधान निर्वाचित हुए। वार्ड सदस्यों में क्याणा से रणदीप सिंह, काण्डी से सुनीता पत्नी इन्दर सिंह, हरलोग से प्रियंका, टिककरी से राधा देवी, यागनल से बाबू राम, कोटा से नीलम तथा पाब से ललिता पत्नी दीपा राम ने जीत हासिल की।

चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र सौंप दिए गए। विभिन्न पंचायतों में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जीत का जश्न मनाया। नवनिर्वाचित प्रधानों, उप प्रधानों और वार्ड सदस्यों ने पंचायतों के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का भरोसा दिया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में अब उम्मीद जताई जा रही है कि नई पंचायत सरकारें विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ लोगों की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरेंगी।