Loading...

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, शिमला में पेट्रोल 98.31 और डीजल 90.27 रुपये

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 50 Mins Ago • 1 Min Read

प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नई दरें लागू होने के बाद शिमला सहित कई जिलों में ईंधन महंगा हो गया है, जिसका असर परिवहन और अन्य क्षेत्रों पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

शिमला

शिमला में नई दरें हुई लागू

तेल कंपनियों द्वारा ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी शिमला में साधारण पेट्रोल 98.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.27 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है। नई दरें लागू होने के बाद वाहन चालकों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त खर्च बढ़ने की संभावना है।

अन्य जिलों में भी बढ़ीं कीमतें

प्रदेश के अन्य जिलों में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि दर्ज की गई है। मंडी में साधारण पेट्रोल 97.83 रुपये और डीजल 89.61 रुपये प्रति लीटर हो गया है। ऊना में पेट्रोल की कीमत 93.31 रुपये से बढ़कर 96.03 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 85.42 रुपये से बढ़कर 88.01 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है। इसके अलावा प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 101.77 रुपये से बढ़कर 104.68 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

परिवहन और मालभाड़े पर पड़ सकता है असर

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर परिवहन और मालभाड़े पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के संचालन खर्च में वृद्धि हो सकती है, जिससे आने वाले समय में बस किरायों को लेकर भी चर्चा बढ़ सकती है। इसके अलावा खाद्य वस्तुओं और दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुओं की ढुलाई लागत बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

सेब सीजन और एचआरटीसी पर भी असर की संभावना

प्रदेश में अगले महीने से सेब सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में बागवानी क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि ईंधन महंगा होने से सेब की ढुलाई लागत में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं डीजल के दाम बढ़ने के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम को भी अतिरिक्त वित्तीय बोझ उठाना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार डीजल में लगभग तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से निगम के मासिक खर्च में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है।

Related Topics: