Loading...

शिमला: विकास भारद्वाज बने हिमाचल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, 2014 की परीक्षा में रहे थे अव्वल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 14 Hours Ago • 1 Min Read

विकास भारद्वाज को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इससे पहले वह 16 अक्तूबर 2024 से हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार विजिलेंस के पद पर सेवाएं दे रहे थे। न्यायिक और प्रशासनिक मामलों में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें अब हाईकोर्ट का सर्वोच्च प्रशासनिक पद सौंपा गया है।

शिमला

विकास भारद्वाज ने वर्ष 2014 में हिमाचल प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया था। परीक्षा में अव्वल रहने के बाद सितंबर 2014 में उन्हें पहली बार अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया। अपने न्यायिक सेवाकाल के दौरान उन्होंने ऊना में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 और घुमारवीं में सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने हमीरपुर और कुल्लू जिलों में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।

दिसंबर 2018 में विकास भारद्वाज को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल के पद पर तैनात किया गया था। इसके बाद उन्होंने 16 अक्तूबर 2024 से रजिस्ट्रार विजिलेंस का पदभार संभाला। विभिन्न जिलों में न्यायिक जिम्मेदारियां निभाने और हाईकोर्ट में प्रशासनिक पदों पर कार्य करने के बाद अब उन्हें रजिस्ट्रार जनरल नियुक्त किया गया है। नई नियुक्ति के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

Related Topics: