Loading...

Shivratri: सेरी मंच पर होंगी सांस्कृतिक संध्या, आम सभा में बनी सर्वसम्मति

PRIYANKA THAKUR • 25 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / मंडी

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याएं इस बार सेरी मंच पर आयोजित की जाएंगी। इस बाबत कोभ्यूली में विपाशा सदन में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की आम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। महोत्सव की आमसभा की अध्यक्षता करते हुए विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मंडी शिवरात्रि देव समाज का उत्सव है, इस उत्सव में देव समाज के हितों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का सेरी मंच के साथ एक ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है, जिसके चलते ही महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं को सेरी मंच पर आयोजित करने के लिए आम सभा में सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान सेरी मंच तथा इसके आसपास बेहतर ट्रैफिक प्लान तैयार करने के दिशा-निर्देश पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि महोत्सव के दौरान लोगों को किसी भी तरह की दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेें।

उन्होंने कहा कि देवता तथा देवलुओें, बजंतरियों के रहने तथा ठहरने के लिए पहले से बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी। इस बाबत जिला प्रशासन तथा महोत्सव कमेटी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।