HNN / कुल्लू
धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा इस बार 11 जुलाई से शुरू होने जा रही है। यह यात्रा 24 जुलाई तक चलेगी। इस बार यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सुविधा एक हफ्ते में शुरू होगी। जिला प्रशासन ने अधिकारिक यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उपायुक्त एवं श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने कहा कि इस बार यात्रा के दौरान पांच बेस कैंप स्थापित किए जाएंगे। इनमें पंजीकरण के अलावा स्वास्थ्य चेकअप, रेस्क्यू टीम के अलावा सभी इमरजेंसी सुविधाएं मुहैया होंगी। सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विशेष दल का गठन किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि चोरी छिपे यात्रा पर न जाएं। अधिकारिक यात्रा में ही भाग लें।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





