Loading...

Shut Down / 22 जून को यहां नहीं रहेगी बिजली, विभाग ने जारी की सूचना

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 20 Jun 2026 • 1 Min Read

Shut Down : विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 22 जून को संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार शटडाउन सुबह 9:30 बजे से कार्य पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने तथा निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

धर्मशाला

रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

विद्युत उप-मंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव एवं आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण 11 केवी योल फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में 22 जून, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। निर्धारित कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 9:30 बजे से कार्य पूर्ण होने तक बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों में रहेगा शटडाउन

योल फीडर के अंतर्गत गांव सिद्धबाड़ी, गायतो, मोनेस्टरी, योल बाजार, बन्नी बनोरडू, चतेहड़, स्लेट गोदाम, थेरु, खलुइ बारग, नरवाना, जलोह, तंगरोटी, रक्कड़, उथड़ाग्रां तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

मौसम के अनुसार बदला जा सकता है कार्यक्रम

विद्युत विभाग ने बताया कि मौसम खराब होने अथवा अन्य आकस्मिक परिस्थितियों की स्थिति में निर्धारित कार्य को स्थगित किया जा सकता है या आंशिक रूप से पूरा किया जा सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

Related Topics: