Loading...

Shut Down / 5 मई को किन इलाकों में नहीं होगी बिजली सप्लाई, जानिए

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 May 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / धर्मशाला

Shut Down :: 5 मई को मंदल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन रखरखाव कार्यों के चलते किया जाएगा।

धर्मशाला

धर्मशाला विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियंता रमेश चंद ने जानकारी दी कि 11 केवी मंदल फीडर के पास्सु, ढगवार, मनेड़, ऊपरी मनेड़ (दाड़ी क्षेत्र), कोहाला, मटौर, मंदल, मसरेहड़ और आसपास के अन्य क्षेत्रों में 5 मई को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

यह शटडाउन सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक या कार्य समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

विभाग ने बताया कि यह कार्य सामान्य रखरखाव के तहत किया जा रहा है, जिससे विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले कार्य दिवस पर किया जाएगा।

Related Topics: