Loading...

Shut Down / 6 जुलाई को यहां रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित, देखें पूरा शेड्यूल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 4 Jul 2026 • 1 Min Read

Shut Down : 6 जुलाई को धर्मशाला के चड़ी रोड, कैंट रोड, खनियारा रोड, संगम पार्क, कोतवाली बाजार और मैकलोडगंज बायपास रोड सहित कई क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आरएमयू इंस्टॉलेशन कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने लोगों से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है और बताया है कि मौसम खराब होने की स्थिति में निर्धारित शटडाउन अगले दिन किया जाएगा।

धर्मशाला

आरएमयू इंस्टॉलेशन के लिए रहेगा शटडाउन

विद्युत उपमंडल धर्मशाला नंबर-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि 6 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आरएमयू इंस्टॉलेशन कार्य के चलते विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

निर्धारित शटडाउन के दौरान चड़ी रोड, कैंट रोड, खनियारा रोड, संगम पार्क, कोतवाली बाजार और मैकलोडगंज बायपास रोड में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने लोगों से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने और सहयोग करने की अपील की है।यदि मौसम प्रतिकूल रहता है तो यह शटडाउन अगले दिन किया जाएगा।

Related Topics: •