Loading...

Shut Down / 5 मई को किन इलाकों में नहीं होगी बिजली सप्लाई, जानिए

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 May 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / धर्मशाला

Shut Down :: धर्मशाला और मैक्लोड़गंज में 5 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह शटडाउन रखरखाव कार्यों के चलते किया जाएगा।

धर्मशाला

विद्युत उपमंडल नंबर-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि कालापुल सब स्टेशन पर 33/11 केवी यार्ड और धर्मशाला शहर से जुड़े 11 केवी फीडरों के सामान्य रखरखाव कार्यों के लिए 5 मई को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह शटडाउन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक या कार्य पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगा।

इस दौरान कोतवाली बाजार, आईपीएच कॉम्प्लेक्स, एमसी ऑफिस, यात्री निवास, जोनल अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल, न्यायिक परिसर, टेलीफोन एक्सचेंज, एसपी कार्यालय, डीसी कार्यालय, डिपो बाजार, सिविल लाइन्स, रामनगर, लोअर टीसीवी, महाजन क्लिनिक शामनगर और पुलिस लाइन्स सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अतिरिक्त एक जोत कॉलोनी, चिलगाड़ी, हाउसिंग बोर्ड, शिक्षा बोर्ड, एआईआर, सरकारी कॉलेज, बीएड कॉलेज, सकोह, चेलियां, एचपीसीए स्टेडियम, सरस्वती नगर, सिविल बाजार, फोरेंसिक लैब, माइक्रोवेव और नरघोटा टेलीफोन एक्सचेंज क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे।

मैक्लोडगंज मुख्य चौराहा, दलाई लामा मंदिर, जोगीबाड़ा, हिरू गांव, दुसला, टिप्पा रोड, संजय मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में यह शटडाउन अगले दिन किया जाएगा।

Related Topics: