Loading...

Shut Down : आठ घंटे बंद रहेगी बिजली, जानें कब और कहां होगा लाइन बदलने का काम

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 14 Hours Ago • 1 Min Read

Shut Down: धर्मशाला विद्युत उपमंडल-2 के तहत मंदल और आसपास के क्षेत्रों में 12 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह बंदी पुरानी विद्युत लाइनों को नई लाइनों में बदलने और सामान्य रखरखाव के लिए की जाएगी। मौसम खराब रहने पर निर्धारित कार्य अगले दिन किया जाएगा।

धर्मशाला

धर्मशाला विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने बताया कि डीटीआर 250 केवीए मंदल से जुड़े क्षेत्रों में तय अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उपभोक्ताओं से इस अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने को कहा गया है। यदि मौसम कार्य के अनुकूल नहीं रहा तो लाइन बदलने और रखरखाव का काम अगले दिन किया जाएगा।

Related Topics: