Loading...

Shut Down / 3 जुलाई को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित, विभाग ने जारी किया शेड्यूल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Shut Down : 3 जुलाई को धर्मशाला के कई क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने बताया कि यह शटडाउन आरएमयू इंस्टॉलेशन कार्य के कारण किया जा रहा है। विभाग के अनुसार मौसम प्रतिकूल रहने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

धर्मशाला

आरएमयू इंस्टॉलेशन के चलते बिजली रहेगी बंद

विद्युत उप-विभाग नंबर-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि 3 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सिविल लाइन, कॉलेज रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, लोअर डिपो बाजार, चिलगढ़ी, शिक्षा बोर्ड, जवाहर नगर, एआईआर, चेलियन, गवर्नमेंट कॉलेज, बीएड कॉलेज, सकोह, एचपीसीए स्टेडियम, साई इंडोर स्टेडियम, एआईआर कॉलोनी, एसएसबी कॉम्प्लेक्स और जेल रोड में आरएमयू इंस्टॉलेशन के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

मौसम खराब होने पर अगले दिन होगा शटडाउन

सहायक अभियंता ने बताया कि यदि मौसम खराब रहता है तो निर्धारित शटडाउन अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Related Topics: