Loading...

Shut Down / 19 जून को जानिए कहां रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित, विभाग ने जारी किया शेड्यूल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 18 Jun 2026 • 1 Min Read

Shut Down : विद्युत लाइनों के रखरखाव कार्य के चलते 19 जून को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।

धर्मशाला

रखरखाव कार्य के चलते रहेगी बिजली बंद

विद्युत उपमंडल शाहपुर के सहायक अभियंता ने बताया कि 33/11 केवी सब स्टेशन शाहपुर तथा 33/11 केवी सब स्टेशन दरीणी के अंतर्गत विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव कार्य किए जाएंगे। इस कारण संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

रैत, प्रेई, बागडू, बसनूर, शाहपुर, मझियार, झंगी, डोहब, कयारी, संद्दु, हरनेरा, बडंज, 39 मील, आईटीआई, द्रमण, छतड़ी, सिहुंआ, भनियार, रेहलू, पलवाला, दरगेला, बोरुसारना, मनोह, गोरड़ा, भनाला, दरीणी, बोह, सल्ली, डुली, मछलानी, खरीरी, तल्ह, लाहड़ी, लग, बटुनी, कुठारना, निहारकी, डुल्ली, भलेड़, काकरा, रुलहेड़, मोरछ, स्पेडा, लाम, रिडकमार तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा शटडाउन

विभाग के अनुसार 19 जून को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अथवा कार्य पूर्ण होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम अथवा तकनीकी परिस्थितियों के अनुसार समय में परिवर्तन भी संभव है।

Related Topics: