Shut Down: 20 सितंबर को आठ घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
लाइन बदलने और रखरखाव के कारण आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Shut Down: विद्युत विभाग के अनुसार, पुरानी एलटी विद्युत लाइनों को नई लाइनों से बदलने और सामान्य रखरखाव के लिए 20 सितंबर को मसरेहड तथा साथ लगते क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। खराब मौसम की स्थिति में निर्धारित शटडाउन अगले दिन किया जाएगा।
धर्मशाला
सहायक अभियंता विद्युत लोकेश चौधरी ने बताया कि कार्य के दौरान 250 केवीए मसरेहड और 100 केवीए मसरेहड डीटीआर बंद रहेंगे। इसी कारण संबंधित क्षेत्रों में आठ घंटे तक बिजली उपलब्ध नहीं रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था पुरानी एलटी लाइनों को बदलने और नियमित रखरखाव कार्य पूरा करने के लिए की गई है। यदि 20 सितंबर को मौसम अनुकूल नहीं रहा तो यही काम अगले दिन किया जाएगा।