Shut Down : जानिए कहाँ रहेगी सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित
केबल डालने के कार्य के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Shut Down : एलटी विद्युत लाइन में केबल डालने के कार्य के कारण 24 अगस्त, सोमवार को 100 केवीए फतेहपुर-4 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्त होने तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
धर्मशाला
विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि बिजली बंद रहने से रक्कड़ रोड और डॉ. परमार हाउस के आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे । मौसम खराब होने या किसी अन्य आकस्मिक आपदा की स्थिति में प्रस्तावित कार्य स्थगित किया जा सकता है अथवा इसे आंशिक रूप से पूरा किया जाएगा ।