Loading...

Shut Down / नाहन शहर व आसपास निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए चला दिनभर महाअभियान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Shut Down : नाहन शहर व आसपास निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए चला दिनभर महाअभियान , 80 तकनीकी कर्मचारियों ने सुबह से शाम तक किया व्यापक अनुरक्षण कार्य

नाहन

बरसात के मौसम में उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्युत मंडल नाहन द्वारा सोमवार को निर्धारित शटडाउन के दौरान व्यापक अनुरक्षण अभियान चलाया गया। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चले इस विशेष अभियान में करीब 80 तकनीकी कर्मचारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाइनों और उपकरणों का रखरखाव किया।

अधिशासी अभियंता विद्युत मंडल नाहन मुकेश कुमार ने बताया कि शटडाउन का मुख्य उद्देश्य नाहन शहर, शंभूवाला तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत तंत्र को मजबूत बनाना था, ताकि आगामी बरसात के मौसम में बिजली आपूर्ति बाधित न हो और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान विद्युत लाइनों की जांच, आवश्यक मरम्मत, लाइटनिंग अरेस्टर तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों का अनुरक्षण और तकनीकी खामियों को दूर करने का कार्य किया गया। इसके अलावा कई स्थानों पर जर्जर हो चुके उपकरणों को भी दुरुस्त किया गया।

मुकेश कुमार ने बताया कि इस विशेष अनुरक्षण कार्य में लगभग 40 आउटसोर्स तकनीकी कर्मियों के साथ विभाग के नियमित तकनीकी कर्मचारियों को भी अलग-अलग टीमों में तैनात किया गया था। सभी टीमों ने पूरे दिन विभिन्न स्थानों पर समन्वय के साथ कार्य करते हुए विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Topics: