Loading...

Shut Down / 21 और 22 अक्तूबर को यहां सुबह से शाम तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 Hours Ago • 1 Min Read

Shut Down / विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के कारण 21 और 22 अक्तूबर को धर्मशाला के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। निर्धारित क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे या कार्य पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में रखरखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा।

धर्मशाला

विद्युत उपमंडल-दो के सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने बताया कि 21 अक्तूबर को आईटीआई, अपर बड़ोल, लोअर बड़ोल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, बड़ोल, धौलाधार कॉलोनी, कमांड सेंटर, जेएस नगर बगली, नंदेहड़, पुराना मटौर, चेतरू, अनसोली, बनवाला, गंग भैरों, सराह और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

वहीं, 22 अक्तूबर को चेलियां, स्टेडियम रोड, कॉलेज एरिया, ऑडिटोरियम, बॉयज स्कूल, जवाहर नगर, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, गुलेर मोहल्ला, बीएड कॉलेज, डाइट, एचपीसीए और आईबी कॉम्प्लेक्स में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे या रखरखाव कार्य समाप्त होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार खराब मौसम होने पर निर्धारित कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Related Topics: •