Loading...

Shut Down / 6 अगस्त को यहां 8 घंटे नहीं रहेगी बिजली, जानिए किन इलाकों में रहेगा असर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 6 Aug 2026 • 1 Min Read

Shut Down / धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के अंतर्गत आने वाले मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 6 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों के रखरखाव कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जाएगा।

धर्मशाला

विद्युत उपमंडल धर्मशाला नंबर-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरीया ने बताया कि 100 केवीए मनेड-1 तथा 100 केवीए अप्पर बगली फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत लाइनों के उचित रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली तथा आसपास के क्षेत्रों में 6 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

मौसम खराब होने पर अगले दिन होगा कार्य

उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित दिन मौसम प्रतिकूल रहता है तो रखरखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित होने का समय भी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार रहेगा।

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

सहायक अभियंता ने क्षेत्र के लोगों से रखरखाव कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

Related Topics: