Loading...

Shut Down / 12 से 21 जून तक यहां कई घंटे नहीं रहेगी बिजली, जानिए पूरा शेड्यूल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 11 Jun 2026 • 1 Min Read

Shut Down : धर्मशाला विद्युत उप-मंडल संख्या-2 के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव कार्य के चलते 12 जून से 21 जून तक अलग-अलग स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

धर्मशाला

विद्युत उप-मंडल धर्मशाला संख्या-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरिया ने बताया कि 12 जून को 63 केवीए पीडब्ल्यूडी कॉलोनी चेलियाँ फीडर के अंतर्गत चेलियाँ पीडब्ल्यूडी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 13 जून को 250 केवीए रेडियो कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत रेडियो कॉलोनी, अपर सकोह और सुभाष नगर में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। वहीं 14 जून को नई कॉलोनी चेलियाँ क्षेत्र में शटडाउन रहेगा।

इन क्षेत्रों में अलग-अलग तिथियों पर रहेगा शटडाउन

15 जून को सकोह बाजार, 16 जून को चेलियाँ और जवाहर नगर, 17 जून को रेडियो कॉलोनी, अपर सकोह और सुभाष नगर, 18 जून को लोअर सकोह और जटेहड़, जबकि 19 जून को लोअर सकोह तथा पुलिस लाइन रोड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। संबंधित क्षेत्रों में रखरखाव कार्य के कारण निर्धारित समय के दौरान बिजली उपलब्ध नहीं होगी।

इसके अतिरिक्त 20 जून को चेलियाँ, स्टेडियम रोड, पास्सू लाइन क्षेत्र, गुलेर मोहल्ला, बलोरिया मोहल्ला, नई कॉलोनी तथा पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 21 जून को लोअर सकोह और जटेहड़ क्षेत्र में पुनः शटडाउन रहेगा। सभी प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

मौसम खराब होने पर बदलेगी तिथि

सहायक अभियंता ने बताया कि यदि निर्धारित दिन मौसम खराब रहता है तो रखरखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि असुविधा से बचने के लिए लोग अपने आवश्यक कार्य पहले से निर्धारित कर लें।

Related Topics: