Shut Down: 13 सितंबर को सुबह 9 बजे से कई गांवों की बिजली रहेगी बंद
सेहली गांव में सर्पदंश से दो बच्चों की मौत के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
Shut Down: भांबला विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में 13 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बत्तेल के पास विद्युत ट्रांसफार्मर का आवश्यक रखरखाव किया जाएगा। इसके कारण संबंधित क्षेत्रों में काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी और कार्य की प्रगति के अनुसार आपूर्ति जल्द बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
सरकाघाट
विद्युत उपमंडल भांबला के सहायक अभियंता ई. नितिन चन्देल ने बताया कि रविवार को 11 केवी खुडला-सुलपुर बही फीडर की एचटी लाइन के नीचे बत्तेल के पास ट्रांसफार्मर का रखरखाव होगा। इस दौरान खुडला, धतौली, मनवाना, भांबला, बत्तेल, सुलपुर, कैंचीमोड़, ऊपर भांबला, डलवान, कोलनी, मस्याणी, गुड़ सदवाल और आसपास के अन्य गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से रखरखाव कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है।