Shut Down / 14 जून को इन इलाकों में रहेगा पावर शटडाउन, जानें समय
Shut Down : 14 जून को विद्युत उपमंडल कालाअंब के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति निर्धारित समय के लिए बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं, उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आवश्यक कार्य पहले से पूरा करने की सलाह दी है।
नाहन/कालाअंब
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद निगम लिमिटेड के विद्युत उपमंडल कालाअंब के अंतर्गत 14 जून, रविवार को व्यापक विद्युत शटडाउन रहेगा। विद्युत लाइनों और सब-स्टेशनों के रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 220/132/33 केवी सब-स्टेशन अंधेरी, 132/33/11 केवी सब-स्टेशन जोहरों तथा 33/11 केवी सब-स्टेशन कालाअंब में आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके चलते कालाअंब विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी उद्योगों तथा कई गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
शटडाउन से कालाअंब, त्रिलोकपुर, रामपुर जट्टान, खेड़ी, जोहरों, जटावाला, भंडारीवाला, नागल सुकड़ी, खाराखेरी, मोगीनंद, मैनथापल, ओगली, डाकवाला, कोलावाला भूड़, जंगला भूड़, नैरों, कोटड़ी, बर्मा पापरी, मीरपुर कोटला सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।
विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं, उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से सहयोग की अपील की है तथा आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार शटडाउन मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में ही प्रभावी रहेगा।
सहायक अभियंता विद्युत, उपमंडल कालाअंब महेश चौधरी ने बताया कि विद्युत ढांचे के रखरखाव और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह शटडाउन आवश्यक है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मौसम अथवा तकनीकी परिस्थितियों के अनुसार कार्यक्रम में आवश्यक परिवर्तन किया जा सकता है।