Loading...

Shut Down: 10 सितंबर को यहां कई इलाकों में बंद रहेगी बिजली, यह रहेगा समय

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Shut Down: विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के कारण 10 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से कार्य पूरा होने तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। यह बंदी 63 केवी लोअर मोहल, 250 केवी लोअर मोहली-1 और 400 केवी एजुकेशन बोर्ड कॉलोनी सहित संबंधित ट्रांसफॉर्मरों के अंतर्गत आने वाले इलाकों को प्रभावित करेगी।

धर्मशाला

विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि निर्धारित रखरखाव के दौरान मस्जिद, मोहली और सरीन होटल के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। उपभोक्ताओं को सुबह 9:30 बजे से शाम को काम पूरा होने तक बिजली उपलब्ध नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौसम खराब होने या किसी अन्य आकस्मिक आपदा की स्थिति में रखरखाव कार्य स्थगित किया जा सकता है। परिस्थितियों के अनुसार इसे आंशिक रूप से भी किया जा सकता है। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से सहयोग करने की अपील की है।

Related Topics: