Loading...

Shut Down / 14 जून को कई घंटों तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, जानिए कहां रहेगा असर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 Jun 2026 • 1 Min Read

Shut Down : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद निगम लिमिटेड के उपमंडल कालाअंब के अंतर्गत 14 जून 2026 को विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों में रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

सिरमौर/कालाअंब

सहायक अभियंता विद्युत महेश चौधरी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 220/132/33 केवी सब स्टेशन अंधेरी, 132/33/11 केवी सब स्टेशन जोहरों तथा 33/11 केवी सब स्टेशन कालाअंब में आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते 14 जून को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कालाअंब विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी उद्योगों और विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

बिजली कटौती से प्रभावित क्षेत्रों में कालाअंब, त्रिलोकपुर, रामपुर जट्टान, खेड़ी, जोहरों, जटावाला, भंडारीवाला, नागल सुकेती, खाराखेड़ी, मोगीनंद, मैनथापाल, ओगली, डाकवाला, कोलावाला भूड़, जंगला भूड़, नरोटी, कोटी बर्मा, पापरी, मीरपुर, कोटला तथा आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन मौसम की परिस्थितियों के अनुकूल रहने पर ही प्रभावी होगा। विभाग के अनुसार विद्युत तंत्र की बेहतर कार्यक्षमता और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह रखरखाव कार्य आवश्यक है।

Related Topics: