Loading...

Shut Down / टंग फीडर क्षेत्र में 11 जून को कई घंटों तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 Jun 2026 • 1 Min Read

Shut Down : विद्युत उप-मंडल सिद्धपुर के अंतर्गत 11 केवी टंग फीडर क्षेत्र में विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव कार्य के चलते 11 जून को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

धर्मशाला

विद्युत उप-मंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि निर्धारित रख-रखाव कार्य के कारण 11 जून को सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक 11 केवी टंग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में टंग, तिरंगा, खैबर, दव चौक, टिकरी, सालिग, बगियाड़ा, कण्ड करड़ियाना, जुहल, डिकटु, नरवाणा, नरवाणा कस्बा और बलेहड़ शामिल हैं।

मौसम खराब होने पर अगले दिन होगा कार्य

सहायक अभियंता ने बताया कि यदि निर्धारित दिन मौसम खराब रहता है तो रख-रखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग एवं समझदारी बरतने का आग्रह किया है।

Related Topics: