Loading...

Shut Down / 16 और 17 जून को यहां कई घंटे नहीं रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 15 Jun 2026 • 1 Min Read

Shut Down : विद्युत उप-मंडल सिद्धपुर के अंतर्गत 11 केवी खनियारा और होडल फीडर में रखरखाव कार्य के चलते 16 और 17 जून को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।

कांगड़ा/धर्मशाला

सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव कार्य के कारण 16 जून को सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक 11 केवी खनियारा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में सिद्धपुर, एजुकेशन बोर्ड कॉलोनी, नोरबलिंगा, मोहली, खड़ोता, टिल्लू, चकवन, खनियारा बाजार, नड्डी तथा सोकनी-दा-कोट शामिल हैं।

17 जून को इन क्षेत्रों में रहेगा शटडाउन

उन्होंने बताया कि 17 जून को सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक 11 केवी होडल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इस दौरान सिद्धपुर, फतेहपुर, सुक्कड़, लोअर सुक्कड़, सेक्रेड हार्ट, त्रिलोकीनाथ और उपाहू क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

मौसम खराब होने पर बदल सकता है कार्यक्रम

विद्युत विभाग के अनुसार यदि मौसम खराब रहता है अथवा किसी प्रकार की आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होती है तो रखरखाव कार्य को स्थगित किया जा सकता है या आंशिक रूप से पूरा किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

Related Topics: