Loading...

Shut Down / 21 सितंबर को रिकांग पिओ के साथ लगते गांवों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 45 Mins Ago • 1 Min Read

Shut Down / रिकांग पिओ और इसके साथ लगते गांवों में 21 सितंबर, 2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बोक्टू उपकेंद्र में परीक्षण और राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ के सामने से गुजर रही 22 केवी उच्चतन लाइन को स्थानांतरित करने के प्रस्तावित कार्य के कारण संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

रिकांग पिओ

सहायक अभियंता विद्युत मंडल रिकांग पिओ सुनील नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 220/66/22 केवी उपकेंद्र बोक्टू में परीक्षण कार्य के चलते 21 सितंबर, 2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बोक्टू उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 22 केवी फीडरों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान रोगी, कल्पा, चूंगलिंग, दुनी, ब्रेलंगी, पंगी, तेलंगी, रिकांग पिओ, पूर्वणी, पवारी तथा शुदारंग क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ के सामने से गुजर रही 22 केवी उच्चतन लाइन को स्थानांतरित करने का कार्य भी 21 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। इसके चलते 22 केवी ओल्ड किन्नौर फीडर तथा 22 केवी न्यू किन्नौर फीडर में भी दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान रल्ली, शोंगटोंग, बारंग तथा तांगलिंग गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सहायक अभियंता ने क्षेत्र के समस्त उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Related Topics: