Loading...

Shut Down: इस दिन आठ घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, रखरखाव के बाद होगी बहाल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 24 Sep 2026 • 1 Min Read

Shut Down: विद्युत लाइन पर ट्रांसफार्मर स्थापित करने और सामान्य रखरखाव कार्य के कारण 25 सितंबर को बडोल, लोअर बडोल, अप्पर बडोल तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

धर्मशाला

विद्युत उपमंडल-दो के सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने बताया कि निर्धारित अवधि के दौरान विद्युत लाइन पर जरूरी कार्य किया जाएगा। संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति में व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है। यदि कार्य तय समय से पहले पूरा हो जाता है तो आपूर्ति बहाल की जा सकेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Related Topics: •