Shut Down / 5 जुलाई को यहां रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित, विभाग ने जारी किया शेड्यूल
Shut Down : 5 जुलाई को धर्मशाला के सिविल बाजार सहित कई क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कंडेक्टर को केबल में बदलने के कार्य के चलते बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। मौसम प्रतिकूल रहने पर निर्धारित शटडाउन अगले दिन किया जाएगा और विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
धर्मशाला
कंडेक्टर बदलने के कार्य के चलते रहेगा शटडाउन
विद्युत उप-मंडल धर्मशाला नंबर-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि 5 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत लाइनों पर कंडेक्टर को केबल में बदलने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति
निर्धारित शटडाउन के दौरान सिविल बाजार, चरान खड्ड, बीएसएनएल ऑफिस, बीएसएनएल कॉलोनी, चिलगाड़ी, नरघोटा, माइक्रोवेव, जज रेजिडेंस, ऑफिसर कॉलोनी, चाय फैक्ट्री, पुलिस ग्राउंड तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही पूरे करने और सहयोग करने की अपील की है। यदि मौसम खराब रहता है तो यह शटडाउन अगले दिन किया जाएगा।
