Loading...

Shut Down / 4 जुलाई को जानिए किन इलाकों में रहेगा निर्धारित पावर शटडाउन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 2 Jul 2026 • 1 Min Read

Shut Down :4 जुलाई को 11 केवी दाड़ी फीडर से जुड़े कई क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने बताया कि यह शटडाउन निर्धारित रखरखाव कार्य के कारण किया जा रहा है। विभाग के अनुसार मौसम प्रतिकूल रहने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

धर्मशाला

निर्धारित रखरखाव कार्य के चलते रहेगा शटडाउन

विद्युत उप-विभाग नंबर-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरिया ने बताया कि 11 केवी दाड़ी फीडर के अंतर्गत आने वाले शीला चौक, अचीवर-हब, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, पासू, भटेड तथा आसपास के क्षेत्रों में 4 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन निर्धारित रखरखाव कार्य के लिए किया जाएगा।

मौसम खराब होने पर बदलेगी तिथि

विद्युत विभाग के अनुसार यदि 4 जुलाई को मौसम प्रतिकूल रहता है तो निर्धारित शटडाउन अगले दिन किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग करने तथा आवश्यक कार्य पहले से पूरा करने की अपील की है।

Related Topics: •