Shut Down / 26 सितंबर को यहां आठ घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा कट
Shut Down / आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते 26 सितंबर को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
सोलन
इन क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद
राहुल वर्मा ने बताया कि 26 सितंबर को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक एन.आर.सी.एम., बेर गांव, बेर पानी, चम्बाघाट, मोक्षधाम, स्टील रोलिंग मिल्स 1 एंड 2 तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
करोल विहार सहित इन क्षेत्रों में भी रहेगा पावर कट
इसी दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक करोल विहार, कोणार्क होटल, लिनस, शिवालिक बाईमेटल कंट्रोल प्राइवेट लिमिटेड, हिमालयन पाईप तथा आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
खराब मौसम में बदल सकता है शटडाउन का समय
विद्युत बोर्ड के अनुसार खराब मौसम अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों से निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।