Shut Down / 10 अगस्त को यहां कई घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, चेक करें प्रभावित इलाके
Shut Down / हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 10 अगस्त को सोलन शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
सोलन
अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि 10 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक पावर हाउस मार्ग, सपरुन गुरुद्वारा, जिला परिषद, पोस्ट ऑफिस, सुगंधा अपार्टमेंट, जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इन क्षेत्रों में दोपहर 2 बजे तक रहेगा शटडाउन
उन्होंने बताया कि इसी दिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पावर हाउस रोड, डुंगा मोड़, ग्रीन वैली, देहूंघाट बाजार, आयुर्वेदिक अस्पताल, एलआईसी कार्यालय, हाउसिंग बोर्ड फेज-1 एवं फेज-2, एससीईआरटी, रबौन, वशिष्ठ कॉलोनी तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा आंजी, शमलेच, नगाली, बडोग हाईट, बाड़ा, कोरो कैंथड़ी और आसपास के क्षेत्रों में भी इसी अवधि के दौरान बिजली बंद रहेगी।
मौसम खराब होने पर बदल सकता है कार्यक्रम
अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता ने बताया कि खराब मौसम अथवा अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों में शटडाउन के समय और तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने सभी प्रभावित उपभोक्ताओं से रखरखाव कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है।