Loading...

Shutdown / 12 दिसंबर बिजली कटौती के बीच रहेंगे आप! जानिए कहां रहेगी कल बिजली गुल

By हिमाचलनाउ डेस्क Published: 11 Dec 2024, 4:44 PM | Updated: 11 Dec 2024, 4:44 PM 1 min read

Himachalnow / धर्मशाला

धर्मशाला, 11 दिसंबर:
विद्युत उपमंडल, मैक्लोडगंज के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने जानकारी दी कि 12 दिसंबर, 2024 (वीरवार) को 33/11 केवी तोतारानी सब स्टेशन के तहत सामान्य रख-रखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान सतोबरी, नड्डी, भागसू नाग, धर्मकोट, डल लेक, दियाल, चांदमारी और आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

रख-रखाव कार्य और मौसम की स्थिति:
अभिषेक कटोच ने बताया कि यदि मौसम खराब होता है, तो यह कार्य अगले दिन किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।