Loading...

Shut Down / 17 मई को कई क्षेत्रों में घंटों बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, जारी हुआ शेड्यूल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 14 May 2026 • 1 Min Read

Shut Down : हमीरपुर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाइनों की मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते 17 मई को कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

हमीरपुर

हाउसिंग बोर्ड फीडर में होगा रखरखाव कार्य

विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड फीडर में जीओ स्विच लगाने, एचटी लाइन की मरम्मत तथा पेड़ों की काट-छांट के कार्य किए जाएंगे। इसके चलते 17 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली

विभाग के अनुसार वार्ड नंबर 5, 7, 8 और 9, ठाकुर नर्सिंग होम, एचआरटीसी वर्कशॉप, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बसंत रिजॉर्ट, बाईपास, हमीरपुर पब्लिक स्कूल, मोरिंगा मॉल, अप्पर गौड़ा, लोअर गौड़ा, मिडल गौड़ा, भोटा चौक, रिलायंस टॉवर, उसयाणा, लोहारडा, सीवरेज प्लांट, पुलिस लाइन दोसड़का, अग्निशमन केंद्र, हथली और आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली बंद रहेगी।

धनेटा क्षेत्र में भी रहेगा पावर शटडाउन

वहीं विद्युत उपमंडल धनेटा के अंतर्गत 15 मई को लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की टहनियों की काट-छांट के कार्य के चलते ग्राम पंचायत भदरूं, मनसाई, फाहल-प्लासी, कश्मीर, बैहरड़ और जसाई के सभी गांवों तथा पेयजल योजनाओं की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।

मौसम खराब होने पर बदलेगा कार्यक्रम

सहायक अभियंता सौरभ राय और सहायक अधिशाषी अभियंता किशोरी लाल ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग ने बताया कि यदि मौसम खराब रहता है तो मरम्मत कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Related Topics: