Loading...

सिरमौर के 10 बर्फीले गांवों में जनगणना का दूसरा चरण 1 सितंबर से

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 15 Hours Ago • 1 Min Read

सिरमौर जिले के नोहराधार क्षेत्र के 10 बर्फीले गांवों में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का कार्य 1 सितंबर से शुरू होगा। यह अभियान 30 सितंबर 2026 तक चलेगा और जनगणना अधिकारी घर-घर जाकर करीब 9,675 लोगों से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने क्षेत्रवासियों से अधिकारियों और कर्मचारियों को सही जानकारी देकर सहयोग करने की अपील की है।

नाहन

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण में तहसील नोहराधार के नोहराधार, बांदल, चाड़ना, चुनवीबौड़, सैल, घंडूरी, चौरास टारना, तलांगना, चूड़धार और भोग भटेवरी गांव शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में 1 से 30 सितंबर तक जनसंख्या गणना से जुड़ी जानकारियां जुटाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरा सहयोग दें तथा मांगी गई सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। लोगों से प्राप्त जानकारी भविष्य में विकास कार्यों के लिए नीति निर्धारण में उपयोगी होगी।

Related Topics: