Loading...
Uncategorized

Smart Meters / स्मार्ट मीटर लगवाने में उपभोक्ता करें सहयोग, अफवाहों से बचें : अधिशाषी अभियंता मुकेश कुमार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 19 Jun 2025 • 1 Min Read

Smart Meters : स्मार्ट मीटर लगवाने में उपभोक्ता करें सहयोग, अफवाहों से बचें , सरकार की स्मार्ट मीटर योजना के तहत नाहन उपमंडल में तेजी से हो रहा मीटरों का प्रतिस्थापन कार्य

नाहन

सभी उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर योजना में सहयोग की अपील, अधिशाषी अभियंता ने दी जानकारी

नाहन, बागथन, कालाअंब और ददाहु में हो रहा मीटरों का स्मार्ट रूपांतरण

वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता मुकेश कुमार ने जानकारी दी है कि राज्य और केंद्र सरकार की स्मार्ट मीटर योजना के तहत विद्युत उपमंडल नाहन में पारंपरिक मीटरों को स्मार्ट मीटरों में बदला जा रहा है। यह कार्य नाहन उपमंडल नं. 1 व 2, बागथन, कालाअंब और ददाहु सहित अन्य क्षेत्रों में तेजी से किया जा रहा है।

सहयोग करें, अफवाहों से बचें
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि इस योजना को सफल बनाने में विभाग का सहयोग करें। साथ ही उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटरों को लेकर जो भी गलत धारणाएं या अफवाहें फैलाई जा रही हैं, उनसे बचें और केवल सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें।

जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
मुकेश कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता संबंधित विद्युत उपमंडल कार्यालय के सहायक अभियंता से संपर्क कर सकते हैं। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को समय-समय पर सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।

Related Topics: