Loading...

सोलन में पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए नामांकन, छंटनी और मतदान कार्यक्रम जारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / सोलन

सोलन जिले में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन 2026 के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन, छंटनी और मतदान की पूरी समय सारिणी जारी कर दी गई है। यह कार्यक्रम विभिन्न विकास खंडों में ग्राम पंचायत से लेकर जिला परिषद स्तर तक लागू रहेगा।

सोलन

नामांकन प्रक्रिया की तिथियां निर्धारित
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार विकास खण्ड सोलन, कण्डाघाट, कुनिहार और धर्मपुर में चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत सभी पदों जैसे जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान और सदस्यों के लिए नामांकन 07, 08 एवं 11 मई 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भरे जाएंगे। सभी विकास खंडों में नामांकन प्राप्त करने और जमा करने के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं।

नामांकन छंटनी और वापसी प्रक्रिया
नामांकन पत्रों की छंटनी 12 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार या उनके अधिकृत प्रतिनिधि 14 और 15 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और अंतिम उम्मीदवार सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी।

मतदान की तिथियां और समय
जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान 26 मई, 28 मई और 30 मई 2026 को होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से शाम 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने सभी विकास खंडों के लिए विस्तृत समय सारिणी अलग से संलग्न की है, जिसके अनुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।