Loading...

Shut Down / 25 मई को जानिए किन क्षेत्रों में चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 24 May 2026 • 1 Min Read

Shut Down : सोलन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 25 मई 2026 को आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं को तय समय के अनुसार आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी है।

सोलन

पवन विहार और राजगढ़ रोड क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 को आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अधिशाषी अभियंता सोलन विपुल कश्यप ने बताया कि प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक पवन विहार के कुछ क्षेत्रों, डिग्री कॉलेज के ऑपोजिट क्षेत्र, राजगढ़ रोड, एसबीआई बैंक तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।उन्होंने बताया कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने का अनुरोध किया है।

खुंडीधार और विवेकानंद विहार रोड क्षेत्र भी रहेंगे प्रभावित

विपुल कश्यप ने बताया कि इसी दिन सुबह 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक खुंडीधार, साइंटिस्ट कॉलोनी के कुछ हिस्सों, विवेकानंद विहार रोड और आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने कहा कि खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित समय और तिथि में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है। विद्युत बोर्ड ने लोगों से बिजली बंदी के दौरान सावधानी बरतने और सहयोग करने की अपील की है।

Related Topics: