Surya Grahan 2022: शुरू हुआ साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, कब कहां दिखेगा….
HNN/ शिमला
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है और भारत में यह डेढ़ घंटे बाद दिखाई देने लगेगा। यानी सूर्य ग्रहण की शुरुआत दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से आइसलैंड से हो चुकी है और भारत में यह 04 बजकर 29 मिनट से दिखाई देगा।
यह सूर्य ग्रहण सायंकाल 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में ख़त्म होगा। बता दें, सूतक सूर्यग्रहण से 12 घंटे पहले लगता है। भारत में सूर्य ग्रहण का आरंभ शाम 04:29 से होगा, ऐसे में यहां सूतक 25 अक्तूबर की सुबह 04:22 मिनट से ही लागू हो गया है।
आपके शहर में सूर्य ग्रहण
दिल्ली शाम 4 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 42 मिनट तक
अमृतसर शाम 4 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 48 मिनट तक
भोपाल शाम 4 बजकर 49 मिनट से 5 बजकर 46 मिनट तक
जयपुर शाम 4 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक
मुंबई शाम 4 बजकर 49 मिनट से 6 बजकर 09 मिनट तक
रायपुर शाम 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक
इंदौर शाम 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक
उदयपुर शाम 4 बजकर 35 मिनट से 6 बजकर 00 मिनट तक
लुधियाना शाम 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक
शिमला शाम 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट तक
लखनऊ शाम 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक
कोलकाता शाम 4 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर 03 मिनट तक
चैन्नई शाम 5 बजकर 14 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक
बेंगलुरू शाम 5 बजकर 12 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक
पटना शाम 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक
गांधीनगर शाम 4 बजकर 37 मिनट से 6 बजकर 05 मिनट तक
देहरादून शाम 4 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक