Loading...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकारला में नई स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकारला में एसएमसी गाइडलाइंस-2026 के तहत नई स्कूल प्रबंधन समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न पदों के लिए सदस्यों का चयन किया। नई समिति से विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता को और मजबूत करने की उम्मीद जताई गई।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप-मंडल अम्ब के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकारला में गुरुवार को एसएमसी गाइडलाइंस-2026 के तहत नई स्कूल प्रबंधन समिति ( एसएमसी) का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं माता-पिता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सर्वसम्मति से नई समिति के सदस्यों का चयन किया।

बैठक के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत समिति के विभिन्न पदों के लिए विचार-विमर्श किया गया, जिसके बाद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष (वाइस चेयरमैन) सहित अन्य सदस्यों का सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न हुआ। नई समिति के गठन पर उपस्थित अभिभावकों ने आशा व्यक्त की कि एसएमसी विद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार तथा आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति शिक्षा व्यवस्था में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है, जिसके माध्यम से विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों, विकास योजनाओं, विद्यार्थियों के हितों और शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य किया जाता है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने नई समिति के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय, अभिभावकों और एसएमसी के बीच बेहतर समन्वय से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लक्ष्य को और अधिक मजबूती मिलेगी।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी अभिभावकों ने विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।