Loading...

थनोगा जोहड़ी में पच्छाद कांग्रेस ने मनाया वन महोत्सव, बांज के पौधे रोपे

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 50 Mins Ago • 1 Min Read

राजगढ़ के थनोगा जोहड़ी में पच्छाद कांग्रेस ने वन मंडल राजगढ़ के सहयोग से वन महोत्सव का आयोजन किया। पच्छाद कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बांज के पौधे रोपे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, वनों के संवर्धन और रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल का संदेश दिया गया।

राजगढ़

वन महोत्सव में प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष जीआर मुसाफिर, जिला प्रभारी धर्मेंद्र धामी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार और पूर्व विधायक दयाल प्यारी सहित जिला एवं पच्छाद कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधरोपण करने के साथ लोगों को वनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। पर्यावरण संतुलन के लिए वनों को बचाना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान सरकार की ओर से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का भी उल्लेख किया गया। नेताओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने प्राकृतिक वनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि पौधरोपण के साथ पौधों को सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

इस अवसर पर सुंदर सिंह ठाकुर, परीक्षा चौहान, ऋतू बाला, रणधीर पंवार, विवेक शर्मा, कप्तान सिंह, दिनेश आर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, उषा तोमर, ज्योति साहनी, राजकुमार, बलदेव कश्यप, दिलावर सिंह, सीमा ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, हरदेव राणा और सुनील तोमर सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Topics: