Loading...

आशा वर्कर लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए करें जागरूक

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

जिला ऊना में विंग्स स्केल अप प्रोजेक्ट के तहत आशा कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 181 कार्यकर्ताओं को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों तक सेवाएं पहुंचाने और उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

ऊना

जिला ऊना में विंग्स स्केल अप के पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत सभी आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिसमें कुल 181 आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन डॉ० रामपाल शर्मा, बीएमओ बसदेहडा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान डॉ० मोहिंदर कौशल का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। प्रशिक्षण सत्र में मेधा थपलियाल, डॉ० कृतिका ठाकुर, सोम शर्मा एवं राधिका (सीएचओ) द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को विंग्स स्केल अप प्रोजेक्ट के अंतर्गत विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में समझाया गया। साथ ही, लाभार्थियों की लाइन लिस्ट तैयार करने एवं उसे नियमित रूप से अपडेट करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।प्रोजेक्ट के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया, जिसमें प्रीकंसेप्शन महिलाओं, गर्भवती महिलाओं, प्रसवोत्तर महिलाओं तथा 6 माह से 24 माह तक के बच्चों को प्रदान की जाने वाली सेवाएं शामिल हैं।इसके अतिरिक्त, इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से दूध, अंडे तथा पूरक पोषण आहार निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। साथ ही, सभी प्रीकंसेप्शन महिलाओं की नियमित जांच की जा रही है, जिससे जब वे गर्भवती हों तो बिल्कुल स्वस्थ हों और गर्भावस्था के बेहतर परिणाम सुनिश्चित हो सकें।

आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे सभी लाभार्थियों को जागरूक कर उन्हें अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों तक मोबिलाइज करें, ताकि प्रीकंसेप्शन महिलाओं की जांच करवाई जा सके। अब प्रीकंसेप्शन क्लिनिक प्रत्येक शनिवार को सीएचसी बसदेहरा, सीएचसी संतोषगढ़, पीएचसी देहलां, पीएचसी बसाल तथा पीएचसी चलोला में आयोजित किया जाएगा।
यह प्रशिक्षण उपायुक्त ऊना जतिन लाल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० संजीव कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।