ऊना पुलिस ने अवैध शराब के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया
Himachalnow / ऊना
जंगल से ट्रक में शराब लोड करते हुए पकड़ी गई 344 पेटी अवैध शराब
जिला पुलिस ऊना के थाना बंगाणा के तहत पुलिस ने गश्त के दौरान 5 व्यक्तियों को 344 पेटी अवैध शराब जंगल से ट्रक में लोड करते हुए पकड़ा। इस बरामदगी में 234 पेटी देसी शराब और 110 पेटी अंग्रेजी शराब शामिल हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हिमाचल प्रदेश आवकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
जांच प्रक्रिया जारी
पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगामी तफ्तीश जारी है और अवैध शराब के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है।