Loading...

ऊना जिले में 1 जुलाई से स्कूलों का सामान्य समय बहाल, सुबह 9 से दोपहर बाद 3 बजे तक लगेंगी कक्षाएं 

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 30 Jun 2026 • 1 Min Read

ऊना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक जुलाई से सामान्य समय के अनुसार पढ़ाई होगी। जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) जतिन लाल ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही भीषण गर्मी के मद्देनजर पांच मई को स्कूलों के समय में किए गए बदलाव संबंधी आदेश भी वापस ले लिए गए हैं।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जारी आदेशों के अनुसार जिले के सभी प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, मिडिल और सेकेंडरी स्कूल अब सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था एक जुलाई से प्रभावी होगी।जिला दंडाधिकारी ने एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक को भी निर्देश दिए हैं कि स्कूलों के संशोधित समय के अनुरूप बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Topics: