Loading...

Yoga Day / प्रगति आईटीआई राजगढ़ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 83 वर्षीय बुजुर्ग ने किया योग प्रदर्शन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 20 Jun 2026 • 1 Min Read

Yoga Day : प्रगति आईटीआई राजगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को योग के महत्व और स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई तथा नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में 83 वर्षीय कोमल कुमार कोहली द्वारा योग प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

राजगढ़

प्रगति आईटीआई राजगढ़ में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य अजय वर्मा ने छात्र-छात्राओं को योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 83 वर्षीय कोमल कुमार कोहली रहे। उन्होंने विभिन्न योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रभावित किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित जीवन का आधार है।इस दौरान संस्थान के मुख्य प्रशिक्षक आशीष कुमार ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासन एवं योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। साथ ही योग से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित रूप से योग अपनाने का संकल्प लिया। संस्थान के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

Related Topics: