Yoga Day / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में विशेष योग सत्र आयोजित
Yoga Day : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और डिफेंस अकादमी ऊना के कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान योग को स्वस्थ, अनुशासित और तनावमुक्त जीवन का प्रभावी माध्यम बताते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का संदेश दिया गया।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना के कॉन्फ्रेंस हॉल में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों तथा डिफेंस अकादमी ऊना के कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग ऊना के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) एस.के. कालिया ने कहा कि योग शारीरिक व्यायाम से आगे शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को अनुशासित, स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा देता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सैनिक जीवन में शारीरिक क्षमता के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता और आत्म-अनुशासन भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं तथा योग इन गुणों को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने पूर्व सैनिकों और युवाओं से नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया।